लाइव न्यूज़ :

केनरा बैंक का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में दोगुना बढ़कर 1,333 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: October 26, 2021 13:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक बढ़कर 1,332.61 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 444.41 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

केनरा बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी कुल आय 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 21,331.49 करोड़ रुपये हो गई, जो 2020-21 की इसी अवधि में 20,793.92 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) सितंबर 2021 के अंत में 8.42 प्रतिशत थी, जबकि यह आंकड़ा सितंबर 2021 के अंत में 8.23 ​​प्रतिशत था। हालांकि इसमें जून 2021 तिमाही के 8.50 प्रतिशत के मुकाबले गिरावट हुई है।

समीक्षाधीन अवधि में शुद्ध एनपीए 3.21 प्रतिशत था, जो इससे एक साल पहले 3.42 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा