लाइव न्यूज़ :

केनरा बैंक ने एमसीएलआर दर 0.15 प्रतिशत तक घटाई

By भाषा | Updated: October 5, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने मंगलवार को अपनी कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.15 प्रतिशत तक की कटौती की घोषणा की।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने यह जानकारी दी।

बैंक ने अपनी एक साल की एमसीएलआर दर को 0.10 प्रतिशत घटाकर 7.25 प्रतिशत कर दिया है। नई दर सात अक्टूबर से लागू होगी।

ज्यादातर उपभोक्ता ऋण मसलन व्यक्तिगत, वाहन और आवास एक साल की एमसीएलआर दर पर आधारित होते हैं।

बैंक ने एक दिन और एक माह की एमसीएलआर को 0.15 प्रतिशत घटाकर 6.55 प्रतिशत कर दिया है।

इस बीच, डीसीबी बैंक ने भी छह अक्टूबर से विभिन्न अवधि की एमसीएलआर दर में 0.05 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख