लाइव न्यूज़ :

कनाडा ने भारत से सीधी उड़ानों पर रोक हटाई

By भाषा | Updated: September 26, 2021 15:18 IST

Open in App

टोरंटो, 26 सितंबर कनाडा ने भारत से सीधी उड़ानों पर रोक हटाने की घोषणा की है। कनाडा सोमवार से भारत से सीधी उड़ानों की अनुमति देगा। करीब पांच माह बाद कनाडा ने यह रोक हटाई है।

इस फैसले की घोषणा करते हुए ट्रांसपोर्ट कनाडा ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘27 सितंबर से 00:01 ईडीटी से भारत से सीधी उड़ानें कनाडा में उतर सकेंगी। इसके लिए अतिरिक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय लागू किए जाएंगे।’’

ट्रांसपोर्ट कनाडा ने कहा कि यात्रियों के पास दिल्ली हवाईअड्डे की मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। यह रिपोर्ट कनाडा के लिए सीधी उड़ान से कम से कम 18 घंटे के अंदर की होनी चाहिए।

अप्रैल में कनाडा ने भारत से और भारत के लिए सभी सीधी उड़ानों पर रोक लगा दी थी। उस समय देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर चल रही थी। भारत से सीधी उड़ानों को अनुमति देने की तारीख में कई बार बदलाव किया गया।

कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क को सामान्य करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?