लाइव न्यूज़ :

कंबोडिया ने भारत से आयातित संक्रमित मांस को जब्त किया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 21:02 IST

Open in App

नोम पेन्ह, 27 जुलाई (एपी) कंबोडिया के अधिकारियों ने भारत से आयातित भैंस के मांस के पांच बड़े कंटेनरों को रोक दिया है। आयातित माल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण यह कदम उठाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ‘फ्रोजेन’ मांस लेकर आये पांच शिपिंग कंटेनरों में से तीन वायरस से संक्रमित पाये गये। इसे निजी कंपनी के जरिये यहां लाया गया था।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि तीनों कंटेनरों के माल को इस सप्ताह नष्ट कर दिया जाएगा।

कंबोडिया ने इस साल की शुरुआत में कोरोनो वायरस मामलों वृद्धि को देखते हुए भारत से आयात को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था, लेकिन हाल के सप्ताह में संक्रमण दर कम होने के साथ अनुमति देना शुरू किया था।

इस बीच, कंबोडिया में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने शुरू हो गये हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 685 नये मामलों की सूचना दी है जबकि 19 की मौत हो गयी है। देश में संक्रमण के 74,386 मामलों जबकि 1,324 लोगों की मौत की पुष्टि की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?