लाइव न्यूज़ :

केयर्न तेल एवं गैस खोज के लिए हैलिबर्टन से लेगी तकनीकी सहयोग

By भाषा | Updated: November 16, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर वेदांता समूह की कंपनी केयर्न ऑयल एंड गैस ने अपनी अपतटीय परिसंपत्तियों के भंडार के आधार को दस गुना बढ़ाने और राजस्थान में शैल गैस की खोज के लिए अमेरिका की हैलिबर्टन कंपनी के साथ तकनीकी साझेदारी की है। केयर्न ने मंगलवार को इस साझेदारी की घोषणा की।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रचुर शाह ने कहा, ‘‘यह हैलिबर्टन के साथ तकनीकी साझेदारी से कहीं अधिक है। हम उसकी तकनीकी विशेषज्ञता के अलावा परियोजनाओं के क्रियान्वयन की क्षमता का भी इस्तेमाल करेंगे।’’

केयर्न भारत में अपना तेल एवं गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए तीन-चार अरब डॉलर का निवेश करने जा रही है। वह राजस्थान ब्लॉक, बंगाल की खाड़ी स्थित रावा तेल एवं गैस क्षेत्र और पश्चिमी अपतटीय इलाके के खंभात क्षेत्र में तेल-गैस की खोज में लगी हुई है।

कंपनी की अगले दो-तीन वर्ष में पांच लाख बैरल के तेल और तेल समकक्ष गैस उत्पादन की योजना है। उसे उम्मीद है कि सौ साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली हैलिबर्टन का साथ मिलने से वह अपने अपतटीय भंडार को दस गुना बढ़ा सकेगी।

केयर्न के मुताबिक, फिलहाल उसकी कुल अपतटीय परिसंपत्ति तीन करोड़ बैरल की है जिसे वह हैलिबर्टन के तकनीकी सहयोग से दस गुना बढ़ाकर 30 करोड़ बैरल तक ले जाना चाहती है।

शाह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि केयर्न की मौजूदा ऑफशोर उत्पादन क्षमता 25,000 बैरल तेल और तेल समकक्ष गैस की है। इसे अगले तीन वर्षों में एक लाख बैरल तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि केयर्न अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वह भारत के घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन में 50 प्रतिशत का योगदान दे सके।

हैलिबर्टन इस लक्ष्य को हासिल करने में केयर्न को तकनीकी मदद देगी। वह तेल एंव गैस क्षेत्रों की खोज के अलावा उनके उत्पादन में भी सहयोग करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?