लाइव न्यूज़ :

कर विवाद में केयर्न को समाधान की उम्मीद, शेयरधारकों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाने को तैयार

By भाषा | Updated: February 21, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी ब्रिटेन की कंपनी केयर्न एनर्जी पीएलसी ने वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ तीन दिनों तक बातचीत के बाद कहा कि उसे 1.4 अरब डॉलर के मध्यस्थता फैसले पर सौहार्दपूर्ण समाधान की उम्मीद है, लेकिन साथ ही जोर दिया कि वह शेयरधारकों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाती रहेगी।

एक अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने अपने फैसले में केयर्न को हुए नुकसान की भरपाई के लिए भारत सरकार से 1.4 अरब डॉलर देने को कहा है। न्यायाधिकरण ने दिसंबर में सर्वसम्मति से फैसला सुनाया था कि भारत ने 2014 में ब्रिटेन-भारत द्विपक्षीय निवेश संधि के तहत अपने दायित्वों का उल्लंघन कर 10,247 करोड़ रुपये का कर लगाया था।

केयर्न के सीईओ साइमन थॉमसन ने वित्त सचिव अजय भूषण पांडे और सीबीडीटी के चेयरमैन सहित आधा दर्जन से अधिक अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 18 फरवरी से 20 फरवरी के बीच चर्चा की, ताकि कंपनी को हर्जाना हासिल करने के लिए विदेश में स्थित संपत्ति को जब्त करने जैसे अतिवादी कदम न उठाना पड़े।

कंपनी ने कहा कि वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ पिछले दिनों दिल्ली में चर्चा सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक रही।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता फैसला हमारे पक्ष में होने के बावजूद बिना किसी पूर्वाग्रह के हमने कई प्रस्तावों पर चर्चा की, जो भारत सरकार और केयर्न के शेयरधारकों के हितों के लिए पारस्परिक रूप से स्वीकार्य हो सकते हैं।’’

मामले से परिचित सूत्रों ने कहा कि सरकार न्यायाधिकरण के फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना बना रही है और उसका मानना है कि मध्यस्थता न्यायाधिकरण किसी राष्ट्र के कराधान के संप्रभु अधिकारों पर सवाल नहीं उठा सकता।

एडिनबर्ग स्थित कंपनी ने पिछले महीने भारत सरकार को लिखा था कि पूर्व की तिथि से लगाये गये करों पर मुकदमा हारने के बाद यदि सरकार 1.4 अरब डॉलर का भुगतान करने में विफल रहती है, तो कंपनी भारत सरकार की परिसंपत्तियों को जब्त करने के लिए मजबूर हो सकती है।

ताजा बयान में केयर्न ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि एक स्वीकार्य समाधान पर पहुंचा जा सकता है, ताकि सभी पक्ष इस नकारात्मक मुद्दे को और अधिक लंबे समय तक टालने से बच सकें।’’

कंपनी ने साथ ही कहा, ‘‘हालांकि, हम यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि हम अपने शेयरधारकों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम