लाइव न्यूज़ :

सीएआई का अनुंमान, फसल वर्ष 2021-22 में कपास उत्पादन 360.13 लाख गांठ रहेगा

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:14 IST

Open in App

मुंबई, 30 अक्टूबर भारतीय कपास संघ ने फसल वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) 2021-22 में कपास उत्पादन 360.13 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है। सीएआई ने कहा कि उपज बेहतर रहने से कपास उत्पादन अच्छा रहेगा।

सीएआई ने एक बयान में कहा कि पिछले सत्र में कुल कपास उत्पादन 353 लाख गांठ रहने का अनुमान है, जो मौजूदा सत्र की तुलना में 7.13 लाख गांठ कम है।

सीएआई के अध्यक्ष अतुल गनात्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कपास की पैदावार काफी बेहतर होने का अनुमान है और अच्छे मानसून के बाद पानी की बेहतर उपलब्धता के कारण किसानों को तीसरी और चौथी तुड़ाई करने की उम्मीद है।’’

वर्ष 2021-22 सत्र के अंत तक, यानी 30 सितंबर, 2022 तक कपास की कुल अनुमानित आपूर्ति 445.13 लाख गांठ थी, जिसमें सत्र की शुरुआत में 75 लाख गांठ का शुरुआती स्टॉक शामिल है। सत्र में फसल 360.13 लाख गांठ होने का अनुमान है तथा पिछले वर्ष के बराबर ही इस बार 10 लाख गांठ का आयात होने का अनुमान है।

सीएआई ने कहा कि फसल वर्ष 2021-22 में घरेलू खपत का स्तर पिछले वर्ष के समान स्तर पर रहना अनुमानित है, जो कि 335 लाख गांठ है।

सीएआई का अनुमान है कि कपास सत्र 2021-22 का निर्यात 48 लाख गांठ रहेगा, जो 2020-21 के लिए 78 लाख गांठ के अनुमान से कम है।

गनात्रा ने कहा, ‘‘हमने पिछले सत्र की तुलना में निर्यात कम रहने का अनुमान लगाया है क्योंकि घरेलू कपास की कीमतें अमेरिका में कीमतों के बराबर हो गई हैं।’’

कपास का पिछले सत्र का बचा हुआ स्टॉक 30 सितंबर को सत्र के अंत में 62.13 लाख गांठ रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?