लाइव न्यूज़ :

कैग ने 816 करोड़ की उच्च दबाव वाली गैस व्यर्थ करने को लेकर ओएनजीसी को फटकार लगाई

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने मुंबई हाई फील्ड में 816 करोड़ रुपये की उच्च दबाव वाली गैस जलकर नष्ट होने को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी की खिंचाई की है।

कैग की मंगलवार को संसद में पेश लेखा-परीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक 2012-13 से लेकर 2019-20 के बीच ओएनजीसी के पास अतिरिक्त गैस कम्प्रेसर नहीं होने और बिजली आपूर्ति ठप होने से मुंबई हाई फील्ड में 816 करोड़ रुपये की उच्च दबाव वाली गैस व्यर्थ हो गई थी।

उसने कहा है कि गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी है कि इसके लिए सभी जरूरी संसाधन सही जगह और सही स्थिति में मौजूद हों। लेकिन ऐसा नहीं होने से 2012-13 से लेकर 2019-20 के दौरान करोड़ों रुपये की उच्च दबाव वाली गैस जलकर नष्ट हो गई।

कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एक अन्य तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आंध्र प्रदेश के बिक्री कर नियमों का उल्लंघन करते हुए उपभोक्ताओं से 262.60 करोड़ रुपये कारोबार कर की वसूली की थी। हालांकि बाद में उसने तेलंगाना सरकार को 65.65 करोड़ रुपये लौटाकर मामले को निपटा दिया लेकिन इस प्रक्रिया में उसे 196.95 करोड़ रुपये का अनुचित फायदा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख