लाइव न्यूज़ :

तीसरी तिमाही में केडिला हेल्थकेयर शुद्ध मुनाफा 41 प्रतिशत बढ़कर 527 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 5, 2021 18:40 IST

Open in App

नई दिल्ली, 5 फरवरी दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर ने शुक्रवार को बताया कि दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज के साथ 527.2 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी के सभी क्षेत्रों तरह के कारोबार में मजबूत बिक्री दर्ज की गयी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के लिए 373.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कैडिला हेल्थकेयर ने बीएसई में दाखिल सूचना में कहा कि कंपनी का समेकित राजस्व विचाराधीन तिमाही के लिए 3,795.6 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि के लिए यह 3,638.1 करोड़ रुपये था।

भारत में कंपनी ने मानव स्वास्थ्य , उपभोक्ता कल्याण व्यवसाय और पशु स्वास्थ्य के उत्पादों के कारोबार की बिक्री में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की और 1,643 करोड़ रुपये का राजस्व, दिखाया। इसी तरह अमेरिका में उसकी आय इस तिमाही के दौरान 1,603 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी