लाइव न्यूज़ :

कैक्टस वेंचर पार्टनर्स की स्टार्टअप कंपनियों में 10 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना

By भाषा | Updated: November 5, 2021 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर वेंचर कैपिटल फर्म कैक्टस वेंचर पार्टनर्स अगले तीन वर्ष में भारत की स्टार्टअप कंपनियों में 10 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी के संस्थापक एवं सामान्य भागीदार अनुराग गोयल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वेंचर कैपिटल स्टार्टअप कंपनियों में पूर्व-श्रृंखला-ए और श्रृंखला-बी वित्तपोषण दौर के बीच निवेश करने को तैयार है। इस दौरान सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले ब्रांड एवं प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

गोयल ने कहा, ‘‘हमारा करीब सारा निवेश भारत स्थित स्टार्टअप में ही होगा लेकिन हमारी निगाह उन कंपनियों पर रहेगी जो हमारे नेटवर्क का फायदा उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ सकती हैं।’’

उन्होंने कहा कि खुद को टिकाऊ बनाने की कोशिश में जुटी स्टार्टअप इकाइयों में निवेश पर हमारा जोर रहेगा।

कैक्टस वेंचर के निवेश पोर्टफोलियो में नई पीढ़ी की आयुर्वेद विनिर्माता ऑरिक, भारतीय मिजाज वाली वैश्विक लाइफस्टाइल कंपनी एएमपीएम और स्वास्थ्य एवं बीमा तकनीक से जुड़ी विट्राया टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। पिछले महीने उसने रुबिक्स डेटा साइंसेज में पूर्ण-श्रृंखला ए वित्तपोषण दौर में करीब 10 लाख डॉलर के निवेश की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट