लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल के फैसले दूरसंचार क्षेत्र के लिए 'ऐतिहासिक क्षण' : मोदी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को एक 'ऐतिहासिक क्षण' करार देते हुए कहा कि ये सुधार इस क्षेत्र और उपभोक्ताओं दोनों के लिए फायदे का सौदा हैं क्योंकि इससे क्षेत्रीय विकास तथा रोजगार के अवसर सुनिश्चित होंगे।

प्रधानमंत्री ने ऑटो और ड्रोन उद्योग से जुड़े मंत्रिमंडल के एक और फैसले को लेकर कहा, "सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए मंत्रिमंडल ने वाहन उद्योग और ड्रोन उद्योग के लिए एक पीएलआई (उत्पादन से संबंधित प्रोत्साहन) योजना को मंजूरी दी है। इससे विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र को वैश्विक रुझानों के साथ-साथ सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुकूल बनाएगा।"

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को संकटग्रस्त दूरसंचार क्षेत्र के लिये बड़े सुधार पैकेज को मंजूरी दी। इस पैकेज में सांविधिक बकाये के भुगतान से चार साल की मोहलत, दुलर्भ रेडियो तरंगों को साझा करने की मंजूरी, सकल समायोजित राजस्व (एजीआर) की परिभाषा में बदलाव तथा स्वत: मंजूर मार्ग से 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की मंजूरी शामिल हैं। एजीआर के आधार पर ही कंपनियों को शुल्क का भुगतान करना होता है।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "यह उस दूरसंचार क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जो हमारे देश को जोड़ने और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंत्रिमंडल ने आज जिन सुधारों को मंजूरी दी वे क्षेत्र और उपभोक्ताओं दोनों के लिए फायदे का सौदा हैं। ये सुधार इस क्षेत्र के विकास के साथ नौकरियों के अवसर सुनिश्चित करेंगे।"

इन राहत उपायों का मकसद वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों को राहत प्रदान करना है। कंपनी को पिछले सांविधिक बकाया मद में हजारों करोड़ रुपये देने हैं। इन उपायों में भविष्य में स्पेक्ट्रम नीलामी में अधिग्रहण किये जाने वाले स्पेक्ट्रम के मामले में स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क (एसयूसी) को खत्म करना भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?