लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने भारत, पोलैंड के चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थानों के बीच समझौते को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को चार्टर्ड एकाउंटेंट का शीर्ष निकाय भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) और पोलैंड के द पोलिश चेम्बर ऑफ स्टेट्यूटरी ऑडिटर्स (पीआईबीआर) के बीच समझौते को मंजूरी दे दी।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य लेखा परीक्षा और लेखा के क्षेत्र में नए तरीकों से अध्ययन तथा आवेदन के मामलों में सहयोग को मजबूत करना है। इस संबंध में जारी विज्ञप्ति के अनुसार, "समझौते के तहत आईसीएआई और पीआईबीआर के पेशेवर संगठन प्रकाशित पुस्तकों, पत्रिकाओं और अन्य प्रकाशनों के आदान-प्रदान के जरिये जानकारी साझा करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार और धनशोधन के खिलाफ मुहिम में आपस में सहयोग करेंगे।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इस समझौते को मंजूरी दी गयी।

विज्ञप्ति के अनुसार यह समझौता आईसीएआई को लेखा पेशे में सेवाओं के निर्यात को सुविधाजनक बनाकर पोलैंड के साथ साझेदारी को मजबूत करने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई