लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग पर फ्रांस के साथ समझौते को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच हुए एक समझौते को बुधवार को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग के क्षेत्र में भारत और फ्रांस गणराज्य के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर जनवरी 2021 में हस्ताक्षर किये जाने के बारे में अवगत किया गया। मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दे दी।’’

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य आपसी लाभ, समानता और पारस्परिक संबंधों के आधार पर नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने का आधार स्थापित करना है। इस समझौता ज्ञापन में सौर, वायु, हाइड्रोजन और बायोमास ऊर्जा से संबंधित प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।

इस समझौता ज्ञापन में वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मियों का आदान-प्रदान व प्रशिक्षण, वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकीय जानकारी व डेटा का आदान-प्रदान, कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन तथा उपकरणों, तकनीकी जानकारी और प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण आदि भी शामिल है।

यह समझौता ज्ञापन नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकीय जानकारी के विकास में सहायता करेगा। इससे वर्ष 2030 तक 450 गीगावाट (जीडब्ल्यू) की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का महत्वाकांक्षी लक्ष्य अर्जित करने की प्रक्रिया में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?