लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने भारत, मॉरीशस के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच समझौते को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीएआई) और मॉरीशस के प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीएम) के बीच समझौते को मंजूरी दे दी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार दोनों देशों के बीच इस ज्ञापन समझौते का उद्देश्य सूचना के आदान-प्रदान, बेहतर गतिविधियों को साझा कर तथा क्षमता निर्माण उपायों के जरिये प्रतिस्पर्धा कानून एवं नीति के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाना है।

विज्ञप्ति में कहा गया, "भारत और मॉरीशस के प्रतिस्पर्धा आयोग के बीच समझौते का मकसद तकनीकी सहयोग, अनुभव साझा करने और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों को जमीनी स्तर पर लागू कर आपसी संबंधों को बढ़ावा देना है। इससे बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं को लाभ होगा और समानता तथा समावेश को बढ़ावा मिलेगा।"

साथ ही इस समझौते से अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करने वाले प्रतिस्पर्धा-निरोधक उपायों का समाधान करने में भी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम