लाइव न्यूज़ :

79.5 करोड़ रुपये के जाली बिल जारी करने के मामले में सीए गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 15, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी), आयुक्तालय, दिल्ली (पूर्व) ने गलत तरीके से इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने के लिए 79.5 करोड़ रुपये के जाली बिल जारी करने के मामले में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि इस पूरे गिरोह का संचालक एक सीए नितिन जैन है। जैन ने गलत तरीके से आईटीसी हासिल करने के लिए अपने परिवार के सदस्यों की पहचान के जरिये तीन कंपनियां ....मैसर्स अनशिखा मेटल्स, मैसर्स एन जे ट्रेडिंग कंपनी और मैसर्स ए जे एंटरप्राइजेज का गठन किया था।

आयुक्तालय ने बयान में कहा कि जैन ने इन कंपनियों के जरिये 14.30 करोड़ रुपये का जाली आईटीसी आगे दिया। वस्तुओं के परिवहन के लिए निकाले गए सभी ई-वे बिल भी फर्जी पाए गए हैं।

जैन 16 दिसंबर, 2020 से फरार था। 13 जनवरी को वह जांच अधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुआ। उसने बयान में तीन मुखौटा कंपनियों की स्थापना की बात स्वीकार की। ये कंपनियां उसने फर्जी आईटीसी के लिए अपने पिता नरेश चंद जैन तथा पत्नी दिक्षा जैन के नाम से खोली थीं।

बयान में कहा गया है कि पूर्वी दिल्ली आयुक्तालय ने पूर्व में दो मामले पकड़े थे। इन मामलों में सचिन मित्तल और दिनेश जैन शामिल थे। इन मामलों में क्रमश: 12 करोड़ रुपये और 13.98 करोड़ रुपये के जाली बिल जारी किए। इन दोनों ने भी अपने बयान में नितिन जैन का नाम लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?