लाइव न्यूज़ :

आपदा अलर्ट प्रसारण के लिए मीडिया का इस्तेमाल करने से जुड़ी प्रौद्योगिकी का विकास कर रही है सी-डॉट

By भाषा | Updated: September 19, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर सरकार द्वारा संचालित सी-डॉट स्थानीय भाषाओं में आपदा से जुड़े अलर्ट प्रसारित करने के लिए टेलीविजन, मोबाइल फोन, रेलवे घोषणाओं जैसे अलग-अलग मीडिया मंचों का इस्तेमाल करने की खातिर एक प्रौद्योगिकी विकसित कर रही है।

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) के चेयरमैन और कार्यकारी निदेशक राजकुमार उपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा कि सी-डॉट राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के लिए प्रणाली का विकास कर रही है और उम्मीद है कि यह 18 महीने में तैयार हो जाएगी।

उन्होंने कहा, "हम पूरे भारत के लिए एक एकीकृत अलर्ट प्रणाली विकसित कर रहे हैं जो किसी आपातकालीन स्थिति में सभी माध्यमों के पास अलर्ट भेज सकता है। इसे एनडीएमए द्वारा तैनात किया जाएगा। एक बार प्रणाली के तैनात होने के बाद, संबंधित विभाग को केवल कलम से मानचित्र पर क्षेत्र को चिह्नित करना होगा और अलर्ट स्थानीय भाषा में उस क्षेत्र के सभी माध्यमों के पास चला जाएगा।"

सी-डॉट अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) द्वारा अनुशंसित कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (सीएपी) के आधार पर एकीकृत अलर्ट प्रणाली के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकसित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें