सी-कैंप, हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स ने कोविड-19 टीके की आपूर्ति के लिए हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 13:33 IST2021-06-15T13:33:50+5:302021-06-15T13:33:50+5:30

C-Camp, Hitachi ABB Power Grids join hands to supply COVID-19 vaccine | सी-कैंप, हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स ने कोविड-19 टीके की आपूर्ति के लिए हाथ मिलाया

सी-कैंप, हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स ने कोविड-19 टीके की आपूर्ति के लिए हाथ मिलाया

नयी दिल्ली, 15 जून सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मोलिक्यूलर प्लेटफॉर्म्स (सी-कैंप) तथा हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स ने दक्षिण भारत में कोविड-19 के टीके की अंतिम छोर तक आपूर्ति के लिए करार किया है।

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि सी-कैंप द्वारा हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स के साथ भागीदारी में बेंगलुरु, मैसुरु और चेन्नई में घरेलू स्तर पर विकसित, नवोन्मेषी, पोर्टेबल शीत-भंडारण परिवहन उपकरण के जरिये दक्ष तरीके से वैक्सीन की आपूर्ति की जाएगी।

सी-कैंप समर्थित नवोन्मेषण के जरिये शीत भंडार श्रृंखला में एक उभरती प्रौद्योगिकी का एकीकरण किया जाएगा। यह प्रौद्योगिकी आसान पहुंच और परिचालन वाली होगी। इससे अंतिम छोर तक टीका पहुंचाने में होने वाली बर्बादी की समस्या से निपटा जा सकेगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार, टीके की 50 प्रतिशत बर्बादी वितरण के दौरान विशेष रूप से अंतिम छोर पर आपूर्ति के समय होती है। बयान में कहा गया है कि ऐसे समय जबकि देश टीके की कमी का सामना कर रहा है, हम इस तरह की बर्बादी नहीं झेल सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: C-Camp, Hitachi ABB Power Grids join hands to supply COVID-19 vaccine

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे