लाइव न्यूज़ :

बायजू का मुनाफा 2019-20 में दोगुने से अधिक बढ़कर 50.76 करोड़ रुपये हुआ

By भाषा | Updated: September 6, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर शिक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप बायजू का मुनाफा वित्त वर्ष 2019-20 में दोगुने से अधिक बढ़कर 50.76 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें टैबलेट, एसडी कार्ड और किताबों की बिक्री का खास योगदान रहा।

बायजू की परिचालन से एकल आय 2,110 करोड़ रुपये रही, जिसमें तीन प्रमुख व्यवसायों - शिक्षण शुल्क (144 करोड़ रुपये), शिक्षा टैबलेट और एसडी कार्ड की बिक्री (1,675 करोड़ रुपये) और पुस्तकों की बिक्री (560 करोड़ रुपये) का अहम योगदान था।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 के वित्तीय आंकड़ों के दस्तावेज अभी कंपनी पंजीयक (आरओसी) के पास जमा नहीं किए हैं।

कारोबारी मंच टॉफलर द्वारा हासिल किए गए दस्तावेजों के अनुसार बायजूज (थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड) ने वित्त वर्ष 2018-19 में 20.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (एकल आधार) और परिचालन आय के रूप में 1,281 करोड़ रुपये हासिल किए थे।

वित्त वर्ष 2019-20 में संचयी आधार पर आय 82 प्रतिशत बढ़कर 2,380.7 करोड़ रुपये हो गई, जो 2018-19 में 1,306 करोड़ रुपये थी।

बायजू का घाटा वित्त वर्ष 2019-20 में बढ़कर 250 करोड़ रुपये हो गया, जो 2018-19 में नौ करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल व्यय 1,376 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,021 करोड़ रुपये हो गया।

बायजू की मुख्य रणनीति अधिकारी अनीता किशोर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एकल आधार पर, जो हमारा मुख्य व्यवसाय है, हम मुनाफे में हैं। संचयी आधार पर (जिसमें अधिग्रहण भी शामिल है) नुकसान हुआ है, क्योंकि इनमें से कुछ व्यवसायों को निवेश की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2021-22 में 10,000 करोड़ रुपये की कमाई करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस