लाइव न्यूज़ :

BYJU'S CEO Mrinal Mohit: बायजू को बड़ा झटका, संस्थापक भागीदार और सीईओ मृणाल मोहित ने इस्तीफा दिया, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2023 18:14 IST

BYJU'S CEO Mrinal Mohit: बायजू के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों के सीईओ अर्जुन मोहन भारतीय परिचालन की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय कारोबार के निवर्तमान प्रमुख मृणाल मोहित का स्थान लेंगे।मोहित व्यक्तिगत आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये एक नई शुरुआत कर रहे हैं।मिशन और आगे आने वाले अवसरों में उनके भरोसे का प्रमाण है।

BYJU'S CEO Mrinal Mohit: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के संस्थापक भागीदार और भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मृणाल मोहित ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बायजू के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों के सीईओ अर्जुन मोहन भारतीय परिचालन की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। बयान के अनुसार, ‘‘अर्जुन मोहन भारतीय परिचालन के सीईओ के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। वह बायजू के संस्थापक भागीदार और भारतीय कारोबार के निवर्तमान प्रमुख मृणाल मोहित का स्थान लेंगे।

मोहित व्यक्तिगत आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये एक नई शुरुआत कर रहे हैं।’’ मोहन बायजू की संस्थापक टीम का हिस्सा थे और अपने पिछले कार्यकाल में मुख्य व्यवसाय अधिकारी थे। वह जुलाई में कंपनी में दोबारा शामिल हुए थे।

बायजू के संस्थापक और समूह सीईओ बायजू रवीन्द्रन ने कहा, ‘‘यदि बायजू आज उल्लेखनीय ऊंचाई तक पहुंची है, तो यह हमारी संस्थापक टीम के असाधारण प्रयासों का नतीजा है। मृणाल के योगदान ने हमारे संगठन पर एक अमिट छाप छोड़ी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है।’’

रवीन्द्रन ने कहा, ‘‘अर्जुन की वापसी हमारे मिशन और आगे आने वाले अवसरों में उनके भरोसे का प्रमाण है। उनकी विशेषज्ञता निश्चित रूप से हमारे बदलाव के प्रयासों में मदद करेगी और वैश्विक परिदृश्य में हमारी स्थिति को मजबूत करेगी।’’

टॅग्स :दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो