लाइव न्यूज़ :

बायजू ने नवाचार केंद्र शुरू किया; अमेरिकी, ब्रिटेन, भारत में एआई, एमएल विशेषज्ञों की होगी भर्ती

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर बायजू ने मंगलवार को कहा कि उसने नए विचारों को विकसित करने, अत्याधुनिक तकनीक मुहैया कराने और बेहतरीन समाधान देने के लिए एक नवाचार केंद्र ‘बायजू लैब’ की शुरुआत की है।

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी ने कहा कि वह ब्रिटेन, अमेरिका और भारत में विभिन्न विशेषज्ञता वाले उम्मीदवारों की भर्ती पर भी विचार कर रही है।

बायजू द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘बायजू लैब का मकसद उच्च क्षमता वाले व्यक्तियों की एक मजबूत टीम बनाकर करके उपयोगकर्ता के लिए प्रौद्योगिकी को पारदर्शी बनाना है और तकनीकी आधारित शिक्षा की पहुंच को बढ़ाना है।’’

एक बयान के अनुसार, ‘‘बायजू लैब नई नौकरियां पैदा करते हुए मशीन लर्निंग (एमएल) और एआई पेशेवरों के लिए एक रोमांचक वातावरण तैयार करेगी, जिसमें अनुभवी और नए स्नातक, दोनों शामिल हैं।’’

बायजू के मुख्य नवाचार एवं ज्ञानार्जन अधिकारी देव रॉय ने कहा, ‘‘हम बायजू लैब में कंप्यूटिंग, प्रौद्योगिकी और डेटा की क्षमता के मेल से ज्ञानार्जन के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी की ताकत का इस्तेमाल करना चाहते हैं, ताकि सीखने की प्रक्रिया को अधिक व्यक्तिगत, उन्नत और लोकतांत्रिक बनाया जा सके।’’

उन्होंने कहा कि अगले कुछ वर्षों में केंद्र के पास 100 से अधिक संसाधन होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?