लाइव न्यूज़ :

बायजू ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल शिक्षा क्षेत्र के स्टार्टअप बायजू ने सोमवार को कहा कि उसने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) का अधिग्रहण किया है, ताकि वह देश में परीक्षा तैयारी खंड में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर सके।

सूत्रों के अनुसार यह सौदा एक अरब अमरीकी डालर (लगभग 7,300 करोड़ रुपये) में हुआ है, जो बायजू द्वारा अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है।

हालांकि, कंपनियों ने सौदे के वित्तीय विवरण पर कोई टिप्पणी नहीं की। इस सौदे के तहत आकाश के संस्थापक और ब्लैकस्टोन बायजू में शेयरधारक बन जाएंगे। बायजू देश का सबसे मूल्यवान शिक्षा-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप है।

एईएसएल के प्रबंध निदेशक आकाश चौधरी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘यह भारत में शिक्षा के क्षेत्र में और विशेष रूप से स्टार्टअप क्षेत्र में सबसे बड़ा एकीकरण है। कोविड-19 ने ऑनलाइन शिक्षा के लिए रास्ते तैयार कर दिए हैं और हमारा मानना है कि इसमें परीक्षा की तैयारी के साथ ही उच्च शिक्षा भी शामिल है।’’

उन्होंने कहा कि एकीकरण के बाद आकाश की वृद्धि को तेज करने के लिए बायजू आगे और निवेश करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या