लाइव न्यूज़ :

इस साल 24 दिसंबर तक 3.97 करोड़ आईटीआर दाखिल किये गये

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर चालू वित्त वर्ष में 24 दिसंबर तक 3.97 करोड़ करदाताओं ने आकलन वर्ष 2020- 21 (वित्त वर्ष 2019- 20) के लिये आयकर रिटर्न दाखिल किए हैं। आयकर विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘24 दिसंबर 2020 तक 3.97 करोड़ आयकर रिटर्न पहले ही दाखिल किए जा चुके हैं। क्या आपने अपनी रिटर्न दाखिल कर दिया है? यदि नहीं तो इसे आज ही करें। अपना आयकर रिटर्न दाखिल करें .. और चैन से बैठें।’’

विभाग ने कहा है कि 2.27 करोड़ करदाताओं ने आईटीआर-1 भरे हैं वहीं 85.20 लाख ने आईटीआर- 4, 46.78 लाख ने आईटीआर-3 और 28.74 ने आईटीआपर-2 भरे हैं।

व्यक्तिगत करदाताओं के लिये वर्ष 2019- 20 रिटर्न आकलन वर्ष 2020- 21 में 31 दिसंबर 2020 तक का समय है। वहीं जिन लोगों के खातों के लिये आडिट जरूरी होता है उनके लिये रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2021 रखी गई है।

कोविड- 19 महामारी के चलते आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को पहले 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2020 किया गया। बाद में इसे 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया गया।

वर्ष 2019- 20 अंतिम तिथि 31 अगस्त 2019 थी और उस समय तक तक कुल 5.65 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे।

विभाग ने बताया कि पिछले साल 24 अगस्त तक 3.92 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे। इस साल 24 दिसंबर तक 3.97 करोड़ रिटर्न प्राप्त हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई