लाइव न्यूज़ :

जिंस बाजार में कारोबार घटने से परेशान कारोबारियों का वित्त मंत्री से हस्तक्षेप का आग्रह

By भाषा | Updated: April 1, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल भारतीय जिंस भागीदार संघ (सीपीएआई) ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और एक्सचेंज में कारोबार की मात्रा में आ रही भारी गिरावट को देखते हुये मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप और नीतिगत समर्थन की मांग की।

बैठक के दौरान, सीपीएआई के प्रतिनिधियों ने इस उद्योग के समक्ष मौजूदा चुनौतियों और बाधाओं से संबंधित अपनी चिंताओं को व्यक्त किया जो भारतीय जिंस एक्सचेंजों में तरलता की स्थिति कमजोर करने में मददगार हो रहीं हैं।

फरवरी और मार्च 2021 के बीच जिंस बाजारों का औसत दैनिक कारोबार (एडीटी) 27 प्रतिशत घट गया। इसके अलावा, इस अवधि में इक्विटी बाजारों के एडीटी में भी 19 प्रतिशत की तेज गिरावट देखी गई, जबकि इक्विटी फ्यूचर्स कारोबार में 14 प्रतिशत कमी आई है।

भारत भर में जिंस बाजारों के भागीदारों के प्रमुख संघ सीपीएआई ने एक बयान में कहा कि भारतीय जिंस एक्सचेंज नकदी समस्या मुद्दे से उबरने में विफल है जो आईजीएसटी, पीक मार्जिन और जिंस कारोबार कर (सीटीटी) और प्रतिभूति कारोबार कर (एसटीटी), से संबंधित मौजूदा चुनौतियों की वजह से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम