लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में निवेशकों से ठगी करने वाले कारोबारी मैडाफ का निधन

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:12 IST

Open in App

न्यूयार्क, 14 अप्रैल (एपी) अमेरिका में निवेशकों को ऊंचे लाभ का झांसा देकर ठगी करने की सबसे बड़ी योजना चालाने का अपराधी बर्नी मैडाफ का एक जेल में निधन हो गया। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था और जेल की सजा काट रहा था।

उसकी मृत्यु की सूचना मैडाफ को जानने वाले एक कैदी ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बुधवार को दी।

उस व्यक्ति ने कहा कि मैडाफ की मृत्यु उत्तरी कैरोलिना में फेडरल मेडिकल सेंटर में हुई । उसके अनुसार मैडाफ की मौत जाहिरा तौर पर एक सामान्य मौत थी। उस व्यक्ति ने अपना नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर यह जानकारी दी।

मैडाफ के वकीलों ने पिछले साल कोविड19 संकट के समय उसे जेल से छोड़वाने की अदालत में अर्जी लगायी थी। अर्जी में कहा गया था कि 82 वर्षीय मैडाफ कई तरह की बीमारियों से पीड़ित है।

मैडाफ ने कई दशकों में निवेशकों के साथ अरबों डालर की धोखाधड़ी की थी। अदालत द्वारा नियुक्त न्यासी ने अनुमानित 17.5 अरब डॉलर के गबन में से 13 अरब डालर की वसूली कर चुका है। जब उसे पकड़ा गया था उस समय फर्जी खातों के जरिए वह अपने ग्राहकों को बताता था कि उनकी कंपनी के पास सम्पत्ति 60 अरब डालर के बराबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार