लाइव न्यूज़ :

फर्जी इनवॉयस से लगभग 15 करोड़ रूपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल करने के मामले में व्यवसायी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 5, 2020 00:09 IST

Open in App

रायपुर, चार दिसंबर छत्तीसगढ़ में केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सीजीएसटी) तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अधिकारियों ने अनेक प्रतिष्ठानों को फर्जी इनवॉयस जारी कर 14.71 करोड़ रूपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट मंजूर कराने के मामले में एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया है।

सीजीएसटी अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उनके तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को स्टील उत्पादों के व्यापारी नारायण स्वामी को गिरफ्तार कर लिया । प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि भिलाई स्थित मेसर्स नारायण स्टील ने गलत तरीके से अनेक प्रतिष्ठानों को फर्जी इनवॉयस जारी कर 14.71 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट दिलवाया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि मेसर्स नारायण स्टील ने मेसर्स ओम इस्पात को 96.44 करोड़ रुपए के मूल्य का जाली इनवॉयस जारी किया था। जिसने फिर से अनुचित रूप से मेसर्स एचके इंटरप्राइजेस को इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल कराने में गड़बडी की।

अधिकारियों ने बताया कि मेसर्स नारायण स्टील के नाम का कोई वास्तविक व्यापारिक प्रतिष्ठान अस्तित्व में नहीं है। इसे केवल जाली बिल जारी कर गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट पास करने के लिए बनाया गया था।

उन्होंने बताया कि नारायण स्वामी द्वारा किया गया अपराध

केंद्रीय वस्तु और सेवाकर अधिनियम, 2017 की धारा 132 के अधीन दंडनीय है। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच से यह संकेत मिला है कि जाली इनपुट टैक्स क्रेडिट बिलों को जारी करने वाले व्यापारियों का एक रैकेट कई राज्यों में फैला हुआ है। ऐसे बहुत से विनिर्माता जीएसटी के भुगतान से बचने के लिए ऐसे जाली इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठा रहे हैं। इस संबंध में जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि विभाग ने इससे पहले ऐसे ही मामले में 12 करोड़ रुपए की राशि के जीएसटी करअपवंचन का पता लगाया था। विभाग ने इस मामले में इस वर्ष 12 सितंबर को व्यवसायी सुभम सिंघल को गिरफ्तार किया था। वहीं 21.31 करोड़ रुपए के मामले में 12 नवंबर को मिथिलेश तिवारी को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस