लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के डर, मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ने के बावजूद व्यापार बहाली में तेजी आयी: नोमुरा

By भाषा | Updated: November 29, 2021 18:36 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमीक्रोन के डर और मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ने के बावजूद व्यापार बहाली में तेजी आयी है। एक जापानी ब्रोकरेज कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नोमुरा इंडिया का ‘बिजनेस रिजम्पशन इंडेक्स’ रविवार को समाप्त सात दिन के लिए 114.5 तक पहुंच गया, जबकि इससे पिछले सप्ताह में यह 114 पर था। यह सूचकांक साप्ताहिक आधार पर कारोबारी गतिविधियों की कोविड-पूर्व सप्ताहों से तुलना करता है।

नोमुरा ने कहा, "ओमीक्रोन से उपजी अनिश्चितता के बावजूद, उच्च आवृत्ति के डेटा से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था सुधार के रास्ते पर बढ़ रही है और मुद्रास्फीति का दबाव तेज हो रहा है।"

ब्रोकरेज ने कहा कि सीमा फिर से खुलने की संभावना धीमी होगी, क्योंकि विश्वस्तर पर कोविड के नये स्वरूप के पाए जाने के बाद भारत सरकार अपने अंतरराष्ट्रीय यात्रा दिशानिर्देशों की समीक्षा करने और उन्हें कड़ा करने के बारे में सोच रही है। साथ ही कई राज्य अलर्ट पर हैं।

हालांकि, पर्यटन पर अर्थव्यवस्था की निर्भरता "अपेक्षाकृत कम" है क्योंकि 2019 में इसका सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में हिस्सा केवल 1.1 प्रतिशत था।

नोमुरा ने कहा कि घरेलू संपर्क-गहन सेवाओं का निरंतर सामान्यीकरण, संक्रमण के मामलों के कम रहने पर निर्भर करता है क्योंकि यह एक तथ्य है कि केवल 32 प्रतिशत आबादी का ही पूर्ण टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार