लाइव न्यूज़ :

एनएसई में कनेक्टिविटी बाधा के चलते कारोबार रुका

By भाषा | Updated: February 24, 2021 14:20 IST

Open in App

मुंबई, 24 फरवरी देश के सबसे बड़े शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बुधवार को कहा कि कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों के चलते 1140 बजे से कारोबार बाधित है।

एनएसई के वक्तव्य में कहा गया है कि नेट कनेक्टिविटी के लिये वह दो दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की सेवायें लेता है लेकिन दोनों की सेवायें ही एक साथ असफल होने से प्रणाली बाधित हुई है।

हालांकि, बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में दूरसंचार लाइनें काम कर रही है उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। एनएसई ने कहा कि उसके दो सेवा प्रदाताओं के साथ कई दूरसंचार कनेक्शन हैं लेकिन उसे दोनों ही सेवा प्रदाताओं से संदेश प्राप्त हुआ है कि उनके कनेक्शन में कुछ समस्या खड़ी हुई है जिसकी वजह से एनएसई की शेयर कारोबार प्रणाली पर असर पड़ा है।

एनएसई प्रवक्ता के हवाले से जारी वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘हम पूरी प्रणाली को जितना जल्दी संभव हो सकेगा बहाल करने के लिये काम कर रहे हैं। कनेक्टिविटी में बाधा खड़ी होने की वजह से सभी वर्गों में 11.40 बजे से काम बंद है। जैसे ही कनेक्टिविटी की बाधा दूर होगी काम शुरू कर दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित