लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि से व्यापार जगत का विश्वास प्रभावित हुआ: फिक्की सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: May 31, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई उद्योग संगठन फिक्की के एक सर्वेक्षण में एक और वित्तीय पैकेज की जरूरत पर जोर देते हुए कहा गया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण देश के उद्योग जगत का विश्वास प्रभावित हुआ है।

सोमवार को जारी किए गए सर्वेक्षण में कहा गया कि व्यापार विश्वास सूचकांक नीचे गिर गया। जहां पिछले सर्वेक्षण के दौर में यह दशक के सबसे ऊंचे स्तर 74.2 पर पहुंच गया था, मौजूदा दौर में यह 51.5 है।

फिक्की व्यापार विश्वास सर्वेक्षण के अनुसार पिछले सर्वेक्षण की तुलना में इस बार कॉरपोरेट भारत के आशावाद के स्तर में "काफी कमी" आयी है।

इसमें कहा गया, "बिगड़ती मौजूदा स्थिति और साथ ही कोरोना विषाणु के संक्रमण की खतरनाक दूसरी लहर की वजह से आने वाले समय को लेकर संभावना के संबंध में कम उम्मीदों से पूरे सूचकांक मूल्य में 20 अंक से ज्यादा की कमी दर्ज की गयी।"

मौजूदा सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले ज्यादातर व्यापारियों ने कहा कि मांग की दशाएं और कच्चे माल की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार, "परिवारों की आय के बुरी तरह प्रभावित होने और संक्रमण के पहले दौर में पिछली बचत का पहले ही इस्तेमाल किए जाने के साथ इस बार ज्यादा समय तक मांग की दशाएं कमजोर बनी रह सकती हैं।"

इसमें कहा गया कि वित्तीय मोर्चे पर सभी कंपनियों को लगता है कि खासतौर पर मांग के मुद्दे से निपटने पर ध्यान देते हुए एक और वित्तीय पैकेज दिया जाना चाहिए।

सर्वेक्षण में ग्रामीण एवं साथ ही शहरी गरीबों को आय संबंधी सीधी सहायता, मध्यम वर्ग के लिए आय कर में कटौती, और अप्रत्यक्ष करों में अस्थायी कटौती पर तत्काल ध्यान देने जैसे सुझाव भी दिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?