लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन जोखिम प्रबंधन प्रणाली उपलब्ध नहीं होने की वजह से कारोबार बंद हुआ : एनएसई

By भाषा | Updated: February 25, 2021 16:24 IST

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘ऑनलाइन जोखिम प्रबंधन प्रणाली’ उपलब्ध नहीं होने की वजह से बुधवार को करीब चार घंटे तक एक्सचेंज का कारोबार बंद रहा।

एक्सचेंज ने कहा कि उसे अपने दूरसंचार सेवाप्रदाताओं तथा वेंडरों से इसके प्रमुख कारण के विश्लेषण का इंतजार है।

एनएसई ने बयान में कारोबार बंद होने के घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि उसके पास दो दूरसंचार सेवा कंपनियों के कई कनेक्शन हैं। दोनों ही कंपनियों ने बुधवार को सूचित किया कि उनके लिंक में अस्थिरता पैदा हो रही है।

एक्सचेंज ने कहा कि लिंक में इस अस्थिरता की वजह से ऑनलाइन जोखिम प्रबंधन प्रणाली प्रभावित हुई। बयान में कहा गया है कि ऑनलाइन जोखिम प्रबंधन प्रणाली उपलब्ध नहीं होने की वजह से बाजार का सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ और कारोबार को बंद करना पड़ा।

एक्सचेंज ने कहा कि वह लगातार इस समस्या के हल के लिए काम करता रहा और एक बार इसका समाधान होने के बाद बाजार को फिर खोल दिया गया।

एनएसई ने कहा कि वह भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ लगातार संपर्क में है और उसे घटनाक्रमों की पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम