लाइव न्यूज़ :

Bullet Train: जापान पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फड़नवीस, टोक्यो से क्योटो तक बुलेट ट्रेन में यात्रा, शेयर की वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2023 11:56 IST

Bullet Train: जापान के अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस बैठकों में भाग लेंगे और महाराष्ट्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लाने के बारे में चर्चा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला है।सार्वजनिक परिवहन और बुनियादी ढांचा स्पष्ट रूप से मजबूत है।टिकट प्रणाली, प्लेटफॉर्म सुरक्षा, कतार और हर नियम का शिद्दत से पालन करते हैं।

Bullet Train: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस सोमवार को पांच दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे और इस एशियाई देश के मजबूत सार्वजनिक परिवहन और बुनियादी ढांचे की प्रशंसा की । उन्होंने नियमों का ईमानदारी से पालन करने के लिए वहां के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

फड़नवीस को जापान की सरकार ने राजकीय अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। उन्होंने अपनी उच्च गति के लिए दुनिया भर में मशहूर शिंकानसेन ट्रेन (बुलेट ट्रेन) में भी यात्रा की। टोक्यो पहुंचने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,''जापान के लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला है।

सार्वजनिक परिवहन और बुनियादी ढांचा स्पष्ट रूप से मजबूत है लेकिन यहां यह देखना दिलचस्प है कि लोग लेन अनुशासन, स्वचालित त्वरित टिकट प्रणाली, प्लेटफॉर्म सुरक्षा, कतार और हर नियम का शिद्दत से पालन करते हैं।’’ टोक्यो से क्योटो तक शिंकानसेन बुलेट ट्रेन में यात्रा करने के बाद, फड़नवीस ने कहा, “गति, सटीकता और अनुशासन का अनुभव किया है।

यह यात्रा महाराष्ट्र और जापान की आत्मीयता, सहयोग और पारस्परिक विकास की आशाओं को समर्पित रही।” जापान की सहायता से मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना क्रियान्वित की जा रही है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि जापान के अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान, फड़नवीस बैठकों में भाग लेंगे और महाराष्ट्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लाने के बारे में चर्चा करेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईजापानदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो