लाइव न्यूज़ :

बजट से उपकरण विनिर्माताओं के भुगतान मुद्दों को सुलझाने में मदद मिलेगी : आईमा

By भाषा | Updated: February 7, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी घरेलू इलेक्ट्रिकल उपकरण विनिर्माताओं को उम्मीद है कि बजट प्रस्तावों से बिजली वितरण कंपनियों के साथ उनके भुगतान संबंधी मुद्दों को हल करने में मदद मिलेगी। बजट प्रस्तावों में बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के पुनरुद्धार की योजना भी है।

इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईईईएमए) के अध्यक्ष अनिल साहू ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘बजट में बिजली क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं के कई और सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। ’’

साहू ने कहा, ‘‘हम बजट में बिजली क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं का स्वागत करते हैं। इससे हमारे उद्योग के कई मुद्दों को हल करने में मदद मिलेगी। इसमें भुगतान चक्र का दबाव भी है। डिस्कॉम पर हमारे उद्योग का करीब 35,000 करोड़ रुपये का बकाया है।’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि वितरण कंपनियों की व्यवहार्यता गंभीर चिंता का विषय है।

बजट में वित्त मंत्री ने डिस्कॉम के पुनरुद्धार के लिए पांच साल में 3.05 लाख करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव किया है। इस योजना के तहत बिजली वितरण कंपनियों को प्री-पेड स्मार्ट मीटरिंग सहित बुनियादी ढांचे के सृजन के लिए सहायता दी जाएगी।

साहू ने कहा कि इस योजना से डिस्कॉम की वित्तीय सेहत सुधरेगी और अंतत: इससे इलेक्ट्रिकल उपकरण विनिर्माताओं को उनके ‘भुगतान चक्र’ में सुधार आएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस योजना से उद्योग पर कई और सकारात्मक प्रभाव दिखाई देंगे। इससे प्री-पेड स्मार्ट मीटरों की स्थापना तथा फीडर से अलग करने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे बिजली प्रणाली का उन्नयन हो सकेगा। कुल मिलाकर इससे घरेलू स्तर पर विनिर्मित इलेक्ट्रिक उपकरणों की मांग बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार