लाइव न्यूज़ :

असम में बजट निर्धारित समय पर पेश नहीं होगा

By भाषा | Updated: February 11, 2021 14:00 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 फरवरी असम में अंतरिम बजट को पेश किए जाने के लिए गुरुवार को निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले उसे टाल दिया गया। विधानसभा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि अंतरिम बजट को पेश करने के कार्यक्रम को राज्यपाल के अभिभाषण से टकराने की वजह से टाला गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ थे, और जो अचानक सुबह ‘‘व्यक्तिगत यात्रा’’ के चलते राज्य में पहुंचे।

राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का यह आखिरी बजट है।

असम विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र शनिवार तक जारी रहेगा।

असम विधानसभा के सचिव अमरेंद्र नारायण डेका ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) ने कल रात बजट की प्रस्तुति को शुक्रवार तक स्थगित करने का फैसला किया, क्योंकि आज राज्यपाल का भाषण था। बीएसी ने देखा कि एक ही दिन दो महत्वपूर्ण प्रस्तुतियां रखने से सदन की कार्रवाई लंबी हो सकती है।’’

उन्होंने इस बात से इनकार किया कि इस फैसले का शाह की यात्रा से कोई संबंध है।

वर्तमान सत्र के लिए विधानसभा की समयसारिणी के अनुसार राज्य का बजट 2021-22 गुरुवार को पेश किया जाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम