लाइव न्यूज़ :

बजट प्रभाव: सेंसेक्स 1200 अंक और उछला, निफ्टी 14,600 के ऊपर

By भाषा | Updated: February 2, 2021 17:35 IST

Open in App

मुंबई, दो फरवरी बजट के बाद बाजार में तेजी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स में 1200 अंक का उछाल आया। वहीं एनएसई निफ्टी 14,600 के स्तर को फिर से प्राप्त कर लिया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,197.11 अंक यानी 2.46 प्रतिशत मजबूत होकर 49,797.72 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स एक समय 50,000 के स्तर तक गया। कारोबार के दौरान इसमें 1,554 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 366.65 अंक यानी 2.57 प्रतिशत मजबूत होकर 14,647.85 अंक पर बंद हुआ।

बजट के दिन की तेजी को मिलाकर सेंसेक्स दो सत्रों में 3,511 अंक यानी 7.58 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। वहीं निफ्टी में 1,007.25 अंक यानी 7.38 प्रतिशत की तेजी आयी है।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, अलट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एल एंड टी, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी और कोटक बैंक शामिल हैं।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 27 लाभ के साथ बंद हुए।

ज्यादातर विश्लेषकों का मानना है कि अधिक पूंजीगत व्यय, प्रत्यक्ष कर के मोर्चे पर यथास्थिति और पूंजी लाभ कर में बढ़ोतरी नहीं किये जाने जैसे बजट में किये गये प्रस्तावों का बाजार पर सकारात्मक असर हुआ है।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,494.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यह वृद्धि को गति देने वाला सहसिक बजट है। कोविड-कर और आयकर पर अधिभार को लेकर आशंका थी, लेकिन बजट में इसका प्रस्ताव नहीं किया गया, जिसका अच्छा संदेश गया है।

अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज को लेकर बातचीत के बीच एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही।

विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 72.96 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित