लाइव न्यूज़ :

Budget 2024 Updates: सस्ते आयातित खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ेगा या नहीं, तेल-तिलहन बाजार बेहाल, गिरावट के साथ बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2024 18:44 IST

Budget 2024 Updates: साधारण मांग के बीच बेहद मामूली स्टॉक वाला बिनौला तेल मजबूत बंद हुआ। शिकॉगो और मलेशिया एक्सचेंज में सुधार है।

Open in App
ठळक मुद्देअच्छे दाम के इंतजार में रोक रोक कर अपनी फसल बेच रहे हैं।खाद्य तेलों के दाम में बेहद मामूली वृद्धि कही जा सकती है।सरकार शुल्क वृद्धि की दिशा में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी।

Budget 2024 Updates: बजट में सस्ते आयातित खाद्य तेलों पर आयात शुल्क नहीं बढ़ाये जाने की अफवाहों के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। मुख्य रूप से सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल गिरावट के साथ बंद हुए। महंगे दाम पर कम कारोबार की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे, जबकि साधारण मांग के बीच बेहद मामूली स्टॉक वाला बिनौला तेल मजबूत बंद हुआ। शिकॉगो और मलेशिया एक्सचेंज में सुधार है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार में ऐसी अफवाह है कि कुछेक तत्व, तिलहनों का वायदा कारोबार खोलने की वकालत कर रहे हैं जिससे किसानों की सरसों और सोयाबीन को तमाम हथकंडों और अफवाहों के जरिये हड़पा जा सके। लेकिन मौजूदा समय में किसान अपनी मर्जी से अच्छे दाम के इंतजार में रोक रोक कर अपनी फसल बेच रहे हैं।

कुछ कमजोर किसानों ने धन की मजबूरी में पहले ही अपनी उपज बेच दी है लेकिन बाकी मजबूत किसान फसलों को बचा कर रखे हुए है। सूत्रों ने कहा कि सरकार को इस बात पर गौर करना होगा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के माध्यम से तिलहनों के दाम बीते लगभग 10 साल में लगभग 30-35 प्रतिशत बढ़ गये हैं जबकि खाद्य तेलों के दाम में बेहद मामूली वृद्धि कही जा सकती है।

इसका भविष्य में तिलहन उत्पादन पर खराब असर हो सकता है। सूत्रों ने कहा कि मौजूदा समय में वायदा बाजार में बिनौला खल और सूरजमुखी तेल में कारोबार हो रहा है। बड़ी कंपनियां हाजिर बाजार और वायदा बाजार दोनों ही जगहों पर, एक सुनिश्चित शुल्क दर पर सूरजमुखी तेल बेच रही हैं। यानी इस बीच सरकार ने आयात शुल्क में बढ़ोतरी की भी तो इसके बोझ से खरीदरी करने वाला पक्ष, मुक्त रहेगा।

बड़ी कंपनियों के इस सुनिश्चित शुल्क पर खाद्य तेल बिक्री से उन खरीफ तिलहन किसानों का मनोबल टूटेगा जो सूरजमुखी, सोयाबीन, मूंगफली और कपास जैसी फसलें बो रहे हैं और जिनकी हालत पहले से सस्ते आयातित खाद्य तेलों की वजह से ढीली है। इन किसानों को आशंका हो रही है कि अब सरकार शुल्क वृद्धि की दिशा में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि जब सरकार शुल्क घटाने में जल्दबाजी कर सकती है तो देशी तेल-तिलहनों के नहीं खपने की स्थिति को देखकर आयात शुल्क बढ़ाने में जल्दबाजी क्यों नहीं कर सकती? क्या यह काम खरीफ फसलों की बुवाई की समाप्ति का इंतजार करेगा? इससे तो किसी भी तरह तिलहन उत्पादन नहीं बढेगा।

सूत्रों ने कहा कि जून, 2024 में रिकॉर्ड लगभग पांच लाख टन सूरजमुखी तेल का आयात हुआ जबकि देश की सूरजमुखी तेल की मासिक मांग लगभग ढाई लाख टन की है। आयात करने पर सूरजमुखी तेल की लागत बंदरगाहों पर 95 रुपये किलो बैठती है जो लगभग पांच प्रतिशत कम दाम यानी 91 रुपये किलो थोक में बिक रहा है।

यानी खुदरा में यह 105-110 के भाव बिकना चाहिये पर यह बिक रहा है 135-140 रुपये लीटर। तो क्या इससे मंहगाई नहीं बढ़ती? अगर यही हाल बना रहा तो तेल मिलों के पास अपना धंधा बंद करने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा क्योंकि सस्ते आयातित तेलों के आगे उन्हें देशी तिलहनों की पेराई में भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे: सरसों तिलहन - 5,900-5,960 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली - 6,100-6,375 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,600 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल 2,210-2,510 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 11,350 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 1,850-1,950 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,850-1,975 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,250 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,150 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,700 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 8,600 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,325 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,725 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 8,780 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना - 4,600-4,620 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 4,410-4,530 रुपये प्रति क्विंटल। मक्का खल (सरिस्का)- 4,075 रुपये प्रति क्विंटल।

टॅग्स :बजट 2024Nirmal Sitharamanभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित