Budget 2024: कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, इन योजनाओं से ₹3 लाख करोड़ का होगा लाभ

By आकाश चौरसिया | Updated: July 23, 2024 13:44 IST2024-07-23T13:23:51+5:302024-07-23T13:44:15+5:30

Budget 2024: वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा की सरकार कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित करेगी।

Budget 2024 Nirmala Sitharaman big announces government will set up working women hostels | Budget 2024: कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, इन योजनाओं से ₹3 लाख करोड़ का होगा लाभ

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Union Budget 2024: आज केंद्रीय बजट के जरिए वित्त-मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के लिए महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए उन्हें 3 लाख करोड़ रुपए देने की घोषणा कर दी है। इसके जरिए ये भी बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कार्यबल में महिलाओं के भागीदार बढ़ाने के लिए बड़ी घोषणा की है। 

वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा की सरकार कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित करेगी।

1 करोड़ युवाओं को स्किल ट्रेनिंग
इसबार के बजट में गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं पर फोकस किया गया है। भारत की टॉप कंपनियों में पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही पांच हजार मासिक मानदेय के साथ 12 महीने की इंटर्नशिप दी जाएगी।

भारत के वर्कफोर्स में भागीदारी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा ये घोषणाएं तब आई हैं जब भारत के वर्कफोर्स में और अधिक महिलाएं शामिल हो रही हैं। मई 2024 में, लगभग 0.24 मिलियन नई महिला सदस्य वर्कफोर्स सेक्टर में शामिल हुईं हैं, ये मई 2023 की तुलना में 12.1 फीसदी ज्यादा है।

केंद्रीय बजट 2024 पेश करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन' के लिए तीन योजनाओं की भी रोजगार और कौशल के लिए प्रधान मंत्री पैकेज घोषणा की। पहली योजना 'ए' 'पहली बार आने वालों' के लिए है, योजना 'बी' 'विनिर्माण में रोजगार सृजन' के लिए है और योजना 'सी' 'नियोक्ताओं का समर्थन' करने के लिए है।

Web Title: Budget 2024 Nirmala Sitharaman big announces government will set up working women hostels

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे