लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: बाजार मूल्य पर जीडीपी वृद्धि के वित्त वर्ष 2020-21 में 10% रहने का अनुमान

By भाषा | Updated: February 1, 2020 15:13 IST

चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए संशोधित अनुमानित व्यय 26.99 लाख करोड़ है, और प्राप्तियां 19.32 लाख करोड़ रुपये आंकी गयी हैं। वित्त वर्ष 2019-20 में सरकार की शुद्ध बाजार उधारी 4.99 लाख करोड़ रहेंगी। अगले वित्त वर्ष के दौरान यह बढ़ कर 5.36 लाख करोड़ रुपये तक रहने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्दे2020-21 के दौरान वर्तमान मूल्य पर जीडीपी वृद्धि दर 10 प्रतिशत रहने का अनुमाननए वित्त वर्ष में कुल प्राप्तियां 22.46 लाख करोड़ रुपये

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि 2020-21 के दौरान वर्तमान मूल्य पर जीडीपी वृद्धि दर 10 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सीतारमण ने 2020-21 का बजट पेश करने हुए कि कहा कि नए वित्त वर्ष में कुल प्राप्तियां 22.46 लाख करोड़ रुपये तथा कुल व्यय 30.42 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए संशोधित अनुमानित व्यय 26.99 लाख करोड़ है, और प्राप्तियां 19.32 लाख करोड़ रुपये आंकी गयी हैं। वित्त वर्ष 2019-20 में सरकार की शुद्ध बाजार उधारी 4.99 लाख करोड़ रहेंगी। अगले वित्त वर्ष के दौरान यह बढ़ कर 5.36 लाख करोड़ रुपये तक रहने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि कर संग्रह में उछाल आने में समय लगेगा क्योंकि हाल में कॉरपोरेट कर की कटौती के चलते अल्प काल में कर संग्रह घट सकता है। लेकिन इसका अर्थव्यवस्था को भारी लाभ होगा होगा। सीतारमण ने कहा कि सरकार से मिलने वाली राहत और छूट को छोड़ने वाले आयकरदाताओं को कर की दरों में उल्लेखनीय राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि एनबीएफसी और आवास वित्त कंपनियों के पास कर्ज देने को धन की कमी की समस्या का समाधान करने के लिए सरकार की तरफ से आंशिक ऋण गारंटी योजना शुरू की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि एनबीएफसी द्वारा लघु और मझोली इकाइयों (एमएसएमई) को बिलों के आधार पर कर्ज देने के लिए नियम कायदे संशोधित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 15वें वित्त आयोग की अंतरिम रिपोर्ट की सिफारिशों को मान लिया है और अंतिम रिपोर्ट बाद में दाखिल की जाएगी। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१बजटनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत