लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: एक फरवरी को बजट, खुला रहेगा शेयर बाजार, जानिए कारण

By भाषा | Updated: January 22, 2020 15:46 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी। बंबई शेयर बाजार ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि एक फरवरी को शेयर बाजारों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। उस दिन शेयर बाजार सुबह 9 से 1530 बजे तक खुले रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष परिस्थितियों में इन दिनों में शेयर बाजार खुलते हैं। इस बारे में सर्कुलर जारी किया गया है।बाजार भागीदारों ने आग्रह किया था कि बजट में बाजार को आगे बढ़ाने वाली कई घोषणाएं हो सकती हैं।

शेयर बाजार एक फरवरी को बजट के दिन खुले रहेंगे और इनमें सामान्य कामकाज होगा। एक फरवरी को शनिवार है। शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं।

सिर्फ विशेष परिस्थितियों में इन दिनों में शेयर बाजार खुलते हैं। इस बारे में सर्कुलर जारी किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी। बंबई शेयर बाजार ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि एक फरवरी को शेयर बाजारों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। उस दिन शेयर बाजार सुबह 9 से 1530 बजे तक खुले रहेंगे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार भागीदारों ने आग्रह किया था कि बजट में बाजार को आगे बढ़ाने वाली कई घोषणाएं हो सकती हैं। ऐसे में उस दिन शेयर बाजारों को खुला रखा जाए। इससे पहले 2015 में 28 फरवरी को शनिवार को बजट के दिन शेयर बाजार खुले थे।

उस समय तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश किया था। वर्ष 2001 में बजट पेश होने का समय शाम के पांच बजे से बदलकर सुबह 11 बजे किया गया था। उसके बाद से शेयर बाजारों में बजट के दिन सामान्य समय के दौरान कारोबार होता है। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१इकॉनोमीनिर्मला सीतारमणसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित