लाइव न्यूज़ :

बजट 2019: पूर्व PM राजीव गांधी ने कॉर्पोरेट जगत की मनमानी पर कसी थी नकेल, फिर भरने लगा था सरकार का खजाना

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 25, 2019 17:24 IST

भारत में 1 अप्रैल से 31 मार्च तक के वित्त वर्ष की व्यवस्था 1867 में अपनाई गई थी। इसका मकसद भारतीय वित्त वर्ष का ब्रिटिश सरकार के वित्त वर्ष से तालमेल बिठाना था। उससे पहले तक देश में वित्त वर्ष 1 मई से 30 अप्रैल तक होता था।

Open in App

देश की नरेंद्र मोदी सरकार 1 फरवरी को अपने इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रही है। बताया जा रहा है सरकार अंतरिम बजट पेश करगी क्योंकि इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। वहीं, देश के बजट की बात करें तो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एक बार ऐसा कदम उठाया था जिसके चलते सरकार के खजाने में काफी इजाफा हुआ था और कॉर्पोरेट जगत पर नकेल कस दी थी।

दरअसल, पूर्व पीएम राजीव गांधी ने 1987 के फरवरी महीने में बजट पेश किया था। वे इस बजट में मिनमन कॉर्पोर्ट टैक्स का प्रावधान लेकर आए थे। इसके जरिए उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र पर नकेल कस दी थी ताकि वे मनमानी न कर सकें। उस समय बड़ी-बड़ी कंपनियां खूब मुनाफा कमाती थीं, लेकिन टैक्स के नाम पर बहुत कम पैसे सरकार को देती थीं।

इस बजट को पेश करते हुए राजीव गांधी ने कहा था अब सभी कंपनियों को अपने बुक प्रॉफिट का 15 फीसदी टैक्स देना होगा। उनके इस कदम से भारत सरकार के राजस्व में बड़ी वृद्धि हुई थी। 

बता दें, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत सरकार को हर साल संसद में एक वार्षिक वित्तीय विवरण पेश करना होता है। इसमें सालाना आय-व्यय का लेखा-जोखा होता है। इसे ही बजट कहते हैं। वैसे संविधान में बजट शब्द का उल्लेख नहीं है। लेकिन, आसान भाषा में कहें तो किसी भी सरकार द्वारा आगामी वर्ष में अपनी आय एवं व्यय का संतुलन स्थापित करते हुए विस्तृत ब्यौरा बजट कहलाता है। 

आम तौर पर एक वित्त वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च के बीच का होता है। बजट में सरकार की आर्थिक नीति की दिशा दिखाई देती है। इसमें मंत्रालयों को उनके खर्चों के पैसे आवंटन होता है। लेकिन, भारत में प्रत्येक पांच साल में आम चुनाव होते हैं और सरकार बदलने की संभावना रहती है। ऐसे में आम चुनाव से पहले पेश किए जाने वाला बजट सिर्फ कुछ महीनों के खर्च के लिए होता है। इसे अंतरिम बजट कहते हैं।

1867 में अपनाई गई थी मौजूदा व्यवस्था

भारत में 1 अप्रैल से 31 मार्च तक के वित्त वर्ष की व्यवस्था 1867 में अपनाई गई थी। इसका मकसद भारतीय वित्त वर्ष का ब्रिटिश सरकार के वित्त वर्ष से तालमेल बिठाना था। उससे पहले तक देश में वित्त वर्ष 1 मई से 30 अप्रैल तक होता था। नीति आयोग ने भी वित्त वर्ष में बदलाव पर जोर दिया था। उसकी दलील थी कि मौजूदा प्रणाली में कामकाज के सत्र का उपयोग नहीं हो पाता। संसद की वित्त पर स्थाई समिति ने भी वित्त वर्ष जनवरी-दिसंबर करने की सिफारिश की थी।

टॅग्स :बजट 2019राजीव गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम