लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: मोदी सरकार के आखिरी बजट से मिडिल क्लास की 'बल्ले-बल्ले', 5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 1, 2019 14:34 IST

मोदी सरकार ने अपने बजट में ऐतिहासिक घोषणा करते हुए पांच लाख तक की आय को टैक्स दायरे से बाहर रखा है। जानें मध्यम वर्ग से जुड़ी सभी बड़ी घोषणाएँ...

Open in App

मोदी सरकार ने अपने आखिरी बजट में मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट पेश करते हुए कहा कि अब पांच लाख रुपये तक की व्यक्तिगत आय पर कोई आयकर नहीं चुकाना होगा। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर इनवेस्टमेंट के साथ आपकी आय साढ़े छह लाख रुपये है तो आपको कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। वित्त मंत्री ने रिकॉर्ड इनकम टैक्स कलेक्शन के आकंड़े भी पेश किए। 

लोगों को उम्मीद थी कि बजट में व्यक्तिगत आयकर छूट सीमा को मौजूदा ढाई लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया जा सकता है जबकि 60 से 80 वर्ष की आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिये इसे साढे तीन लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। महिलाओं की भी साढे तीन लाख रुपये तक की सालाना आय को करमुक्त किया जा सकता है। लेकिन मोदी सरकार ने मिडिल क्लास को उम्मीदों से ज्यादा देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ेंः- Budget 2019: छोटे किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सीधे खाते में मिलेंगे 6 हजार रुपये सालाना

पीयूष गोयल ने की मिडिल क्लास से जुड़ी ये घोषणाएंः-

- सैलरीड क्लास को बड़ा तोहफा: टैक्स छूट की सीमा 2.5 से बढ़ाकर 5 लाख हुई। यानी 5 लाख तक सालाना आमदनी पर अब कोई टैक्स नहीं

- स्टैंडर्ड डिडक्शन को 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया है: वित्त मंत्री

- पीयूष गोयल ने कहा कि हम करदाताओं का शुक्रिया अदा करते हैं, आपके टैक्स से देश का विकास होता है।

- टैक्स कलेक्शन 12 लाख करोड़ हुआ। 6.85 करोड़ लोगों ने भरे टैक्स रिटर्न। रिटर्न फाइल करने वालों की तादात बढ़ी।

- जीएसटी के जरिए 17 अलग-अलग तरीके के टैक्स को कम करके एक जीएसटी बना दिया गया।

टॅग्स :बजटबजट 2019आयकरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया