लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: छोटे किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सीधे खाते में मिलेंगे 6 हजार रुपये सालाना

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 1, 2019 12:33 IST

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की घोषणा की। इसके तहत छोटे किसानों को 6 हजार रुपये सालाना सीधे खाते में दिए जाएंगे।

Open in App

चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश कर रही मोदी सरकार ने किसानों को लुभाने के लिए बड़ी घोषणाएँ की हैं। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की घोषणा करते हुए कहा कि छोटे किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ये पैसे सीधे किसान के खाते में भेजे जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इससे 12 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा। जानिए वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने किसानों के लिए और कौन सी घोषणाएं की...

- 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले छोटे किसानों को 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष देने का फैसला सरकार ने डायरेक्ट खाते में देने की घोषणा की है। ये आय सपोर्ट सभी किसानों को सीधा उनके खाते में दिया जाएगा। इसे पूरी तरह से केंद्र सरकार वहन करेगी।

- 75000 करोड़ रुपये सालाना केंद्र सरकार भरेगी। 12 करोड़ किसानों को इसका फायदा होगा।

- पूर्ववर्ती सरकार में किसानों की फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता था। सभी 22 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से करीब 50 प्रतिशत अधिक निर्धारित हुआ। 

- पिछले साढ़े चार सालों में कृषि उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर हुआ।

- पशुपालन के लिए किसानों को कर्ज पर 2 प्रतिशत ब्याज सहायता देगी सरकार

- राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना की जाएगी। गऊ माता के सम्मान के लिए सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी। 

टॅग्स :बजटबजट 2019पीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत