लाइव न्यूज़ :

बीएसई सेंसेक्स पहली बार 52,000 अंक के ऊपर पहुंचा, निफ्टी भी रिकार्ड ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:11 IST

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 52,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 609.83 अंक यानी 1.18 प्रतिशत उछलकर 52,154.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 52,235.97 के रिकार्ड स्तर तक चला गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151.40 अंक यानी 1.0 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,314.70 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एक्सिस बैंक रहा। इसमें करीब 6 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और कोटक बैंक में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें डा. रेड्डीज, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचयूएल और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘एशिया के अन्य बाजारों खासकर जापान में तेजी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। जापान की अर्थव्यवस्था में पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर में सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत की वृद्धि की खबर से निक्की 225 पहली बार तीन दशक से भी अधिक समय में 30,000 अंक को पार कर गया है।’’

उन्होंने कहा कि दोपहर के कारोबार में तेजी बनी रही। सप्ताहांत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के नरम होने का असर बाजार पर पड़ा।

पिछले सप्ताह शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2020 में 4.59 प्रतिश्त रही। यह लगातार दूसरा महीना है जब खुदरा महंगाई दर उच्च सीमा 6 प्रतिशत से नीचे है।

सरकार ने आरबीआई को 2 प्रतिशत घट-बढ़ के साथ मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत के स्तर पर रखने का लक्ष्य दिया है।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ में रहे।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुलने वाले यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती रुझान सकारात्मक था।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.30 प्रतिशत बढ़कर 63.24 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?