लाइव न्यूज़ :

ब्रुकफील्ड इंडिया रीट के आईपीओ को आठ गुना अभिदान मिला

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को अंतिम दिन शुक्रवार को आठ गुना अभिदान मिला।

ब्रुकफील्ड इंडिया रीट को 7,62,78,200 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 60,59,44,400 इकाइयों के लिए बोलियां मिलीं।

संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 4.80 गुना अभिदान और अन्य निवेशकों की श्रेणी में 11.78 गुना अभिदान मिला।

यह आईपीओ बुधवार को खुला था और इसके जरिए 3,800 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। ब्रुकफील्ड इंडिया रीट ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 1,710 करोड़ रुपये जुटाए।

ब्रुकफील्ड इंडिया रीट के आईपीओ के लिए बोली की कीमत 274-275 रुपये थी।

इस रीट का मकसद रियल एस्टेट क्षेत्र में किराए की संपत्ति को बाजार पर चढ़ाकर निवेश आकर्षित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?