लाइव न्यूज़ :

ब्रॉड पीक ने भारत में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करने के लिए ब्रेस्कॉन से समझौता किया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 15:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर सिंगापुर स्थित निवेश प्रबंधन फर्म ब्रॉड पीक इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और तनावग्रस्त परिसंपत्ति सलाहकार फर्म ब्रेस्कॉन ऐंड एलाइड पार्टनर्स ने 30 करोड़ डॉलर का निवेश समझौता किया है।

दोनों कंपनियों ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि 2,235 करोड़ रुपये से अधिक की इस निवेश राशि का इस्तेमाल विशेष परिस्थितियों में किया जाएगा। ये परिस्थितियां कर्ज निपटान और सुनवाई वित्तपोषण से जुड़ी हो सकती हैं।

ब्रॉड पीक की तरफ से किए जाने वाले इस निवेश के लिए दोनों फर्मों के बीच रणनीतिक समझौता हुआ है। उसने कहा कि इसका मकसद दोनों फर्मों के बीच कारोबार बढ़ाने के साथ ही विशेष परिस्थितियों से निपटने में मदद करना है।

ब्रॉड पीक के प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि ब्रेस्कॉन का भारत में तनावग्रस्त परिसंपत्ति क्षेत्र में मजबूत छवि है और उसके साथ काम करने का इंतजार है।

ब्रेस्कॉन के संस्थापक एवं प्रबंध साझेदार निर्मल गंगवाल ने इसे दोनों ही पक्षों के लिए मिलकर काम करने का एक बढ़िया मौका बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?