लाइव न्यूज़ :

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज अपनी ओडिशा इकाई के विस्तार पर 94 करोड़ रुपये निवेश करेगी

By भाषा | Updated: July 23, 2021 13:19 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 जुलाई ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को ओडिशा के खुर्दा जिले में अपने विनिर्माण संयंत्र के विस्तार के लिए 94 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

कंपनी ने दो नई विनिर्माण लाइनों को तैयार करने के लिए 94 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है, जिससे उसकी क्षमता मौजूदा 35,000 टन से 85 प्रतिशत बढ़कर 65,000 टन प्रति वर्ष हो जाएगी।

विस्तार परियोजना का उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक करेंगे।

विस्तार कार्य अक्टूबर 2022 तक पूरा हो जाएगा, जिससे कंपनी को मैरी गोल्ड, वीटा मैरी गोल्ड सहित अपने प्रमुख ब्रांडों का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक वरुण बेरी ने कहा, ‘‘निवेश से कंपनी के प्रमुख ब्रांडों की क्षमता और देश भर में इसकी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी तथा कंपनी ओडिशा के साथ ही देश के पूर्वी हिस्से में बढ़ती हुई मांग को पूरा कर सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय