लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में जनवरी में 2.9 प्रतिशत की गिरावट

By भाषा | Updated: March 12, 2021 16:03 IST

Open in App

लंदन, 12 मार्च (एपी) कोरोना वायरस की वजह से नए अंकुशों के बाद ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में जनवरी में 2.9 प्रतिशत की गिरावट आई। इस दौरान ब्रेक्जिट का यूरोपीय संघ को निर्यात नीचे आया।

सांख्यिकी कार्यालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा व्यापार और शिक्षा क्षेत्र में गिरावट से ब्रिटेन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट आई है। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ब्रिटेन में गैर-जरूरी दुकानों और स्कूलों को बंद किया गया है।

सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि फरवरी, 2020 में महामारी शुरू होने से पहले से अब ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था करीब नौ प्रतिशत गिर चुकी है।

अप्रैल के बाद ब्रिटेन में विनिर्माण क्षेत्र में पहली बार गिरावट आई है। निर्यात घटने की वजह से ऐसा हुआ है। यूरोपीय संघ को निर्यात में जनवरी में 41 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं इस इस क्षेत्रीय समूह के देशों से ब्रिटेन का आयात 28.8 प्रतिशत घट गया।

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के फैसले से 27 देशों के एकीकृत बाजार समूह के साथ उसका 40 साल पुराना मुक्त व्यापार करार समाप्त हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?