लाइव न्यूज़ :

विकासशील देशों को एस्ट्राजेनेका कोविड टीके की दो करोड़ खुराक उपलब्ध कराएगा ब्रिटेन : जॉनसन

By भाषा | Updated: October 30, 2021 17:18 IST

Open in App

रोम, 30 अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि उनका देश एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस टीके की दो करोड़ खुराक विकासशील देशों को मुफ्त उपलब्ध कराएगा। यह उन देशों के साथ टीकों को साझा करने के प्रयासों का हिस्सा है, जहां टीकों की कमी है।

जॉनसन ने शनिवार से शुरू होने वाले जी-20 देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए रोम पहुंचते पर यह घोषणा की।

ब्रिटेन ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स टीका-साझाकरण कार्यक्रम में एक करोड़ खुराकें भेजी गई हैं, और आने वाले हफ्तों में एक करोड़ और खुराकें भेजी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि वे एक करोड़ खुराक पहले ही वितरित कर चुके हैं और यह कदम 2022 के मध्य तक जरूरतमंद देशों के साथ 10 करोड़ खुराक साझा करने की ब्रिटेन की प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं।

जॉनसन ने आर्थिक महाशक्तियों के क्लब से 2022 के अंत तक पूरी दुनिया को टीका लगाने के लिए जोर देने का आग्रह करते हुए कहा कि जी-20 के रूप में हमारी पहली प्राथमिकता टीकों के तीव्र, उचित और वैश्विक वितरण के साथ आगे बढ़ने की होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?