लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: हानिकारक ऑनलाइन सामग्री वाली प्रौद्योगिकी कंपनियों पर जुर्माना, रोक लगाने की तैयारी

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:41 IST

Open in App

लंदन, 15 दिसंबर ब्रिटेन सरकार द्वारा की गई नई व्यवस्था के तहत नुकसानदेह ऑनलाइन सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल रहने वाली प्रौद्योगिकी कंपनियों पर 1.8 करोड़ पाउंड तक या उनके वार्षिक वैश्विक कारोबार के 10 प्रतिशत के बराबर जुर्माना लगाया जा सकता है।

ब्रिटेन के डिजिटल मंत्री ओलिवर डाउडेन और गृह मंत्री प्रीति पटेल द्वारा तैयार किए जा रहे कानून के तहत सोशल मीडिया साइट, वेबसाइट, ऐप और अन्य सेवाओं को गैर-कानूनी सामग्री, जैसे बाल यौन शोषण, आतंकवादी सामग्री और आत्महत्या संबंधी सामग्री, को हटाना होगा और उनके प्रसार को सीमित करना होगा।

ब्रिटेन के संचार कार्यालय ऑफकॉम की नियामक के रूप में पुष्टि की गई है, और उसके पास आदेश का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर रोक लगाने का अधिकार होगा।

पटेल ने कहा, ‘‘हम ऑनलाइन मंच पर बाल यौन शोषण, आतंकवादी सामग्री और अन्य हानिकारक सामग्री की अनुमति नहीं देंगे। प्रौद्योगिकी कंपनियों को सबसे पहले सार्वजनिक सुरक्षा का ख्याल रखना होगा या नतीजा भुगतना होगा।’’

नए कानून में नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के वरिष्ठ प्रबंधकों पर आपराधिक मुकदमे चलाने के प्रावधान भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार