लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ के साथ ब्रेक्जिट व्यापार वार्ता अपने ‘आखिरी हफ्ते’ में

By भाषा | Updated: November 29, 2020 20:13 IST

Open in App

लंदन, 29 नवंबर (एपी) ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने रविवार को कहा कि ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच होने वाले व्यापार समझौते की बातचीत में केवल एक ही हफ्ता बचा है।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच लंदन में बातचीत जारी है। ‘मेरा मानना है कि हम बातचीत या कुछ ठोस सहमतियों पर पहुंचने के आखिरी हफ्ते में हैं।’

ब्रिटेन इस साल की शुरुआत में यूरोपीय संघ से अलग हो गया था, लेकिन 11 महीने में इस हस्तांतरण के दौरान 27 देशों के इस समूह के साथ आर्थिक रिश्ते बनाए रखे थे, ताकि दोनों पक्ष एक नए व्यापार समझौते पर पहुंच सकें और यह एक जनवरी से प्रभावी हो सके।

दोनों पक्षों के बीच साल के अंत तक समझौते पर पहुंचने की समयसीमा तय की गयी। इसके लिए ब्रिटेन और यूरोपीय संघ की संसद से अनुमति लेने की शर्त रखी गयी।

राब ने स्काई न्यूज से कहा, ‘‘ यह समझौता होना है। दोनों पक्षों ने एक स्तर पर आकर बातचीत करने में प्रगति की है।’’

हालांकि यूरोपीय संघ को निर्यात करने के लिए ब्रिटेन को मानकों का पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित