लाइव न्यूज़ :

बीना रिफाइनरी में ओमान ऑयल की हिस्सेदारी 10 दिनों में खरीदेगी बीपीसीएल

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) अगले 10 दिनों में बीना रिफाइनरी परियोजना में ओमान ऑयल कंपनी के शेयर खरीदेगी। कंपनी नुमालीगढ़ रिफाइनरी में अपनी हिस्सेदारी की एक अलग बिक्री अगले महीने के अंत पूरी करने की उम्मीद कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

बीपीसीएल के पास भारत ओमान रिफाइनरीज लिमिटेड में 63.68 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसने मध्य प्रदेश के बीना में 78 लाख टन क्षमता वाली रिफाइनरी का निर्माण और परिचालन किया है।

कंपनी के निदेशक (वित्त) एन विजयगोपाल ने तिमाही परिणाम के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ओक्यू एसएओसी की 36.62 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिये चर्चा पूरी हो चुकी है। हम अगले 10 दिनों में हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा कर सकते हैं।’’

ओक्यू एसएओसी पहले ओमान ऑयल कंपनी के रूप में जानी जाती थी।

हालांकि उन्होंने अधिग्रहण के बारे में विस्तार से जानकारियां नहीं दी।

बीपीसीएल अभी निजीकरण की प्रक्रिया से गुजर रही है। हालांकि निजीकरण से पहले कंपनी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) से बाहर निकल जायेगी।

यह हिस्सेदारी बेच रही है क्योंकि सरकार ने असम शांति समझौते के अनुसार एनआरएल को सार्वजनिक क्षेत्र में रखने पर सहमति व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?