लाइव न्यूज़ :

IOC की 9,000 करोड़ की एलपीजी पाइपलाइन परियोजना में बीपीसीएल, एचपीसीएलतत शामिल

By भाषा | Updated: June 4, 2019 15:57 IST

सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल फिलहाल गुजरात के जामनगर से उत्तर प्रदेश के लोनी तक 1,415 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का परिचालन कर रही है। इस लाइन के जरिये सालाना 25 लाख टन एलपीजी का परिवहन हो रहा है।

Open in App

भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. (एचपीसीएल) देश की सबसे लंबी एलपीजी पाइपलाइन परियोजना में शामिल हुई है। देश की एक चौथाई आबादी को रसोई गैस ईंधन की जरूरतों को पूरा करने के लिये इस पाइपलाइन को सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) बिछा रही है।दोनों कंपनियों ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि बीपीसीएल और एचपीसीएल 9,000 करोड़ रुपये की परियोजना में 25-25 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी। परियोजना के तहत गुजरात में कांडला से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पाइपलाइन बिछायी जा रही है। शेष 50 प्रतिशत हिस्सेदारी आईओसी के पास होगी। कंपनी ने 2016 में पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव किया था।सूचना के अनुसार, ‘‘आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने परियोजना के क्रियान्वयन तथा गुजरात के कांडला से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक 2,757 किलोमीटर लंबी एलपीजी पाइपलाइन के परियोजना को लेकर संयुक्त उद्यम बनाने के लिये तीन जून 2019 को समझौते पर हस्ताक्षर किये।’’एलपीजी का कांडला में आयात किया जाएगा और कुछ पश्चिमी तट पर स्थित तेल रिफाइनरी से लिया जाएगा। इसे अहमदाबाद (गुजरात), उज्जैन, भोपाल (मध्य प्रदेश), कानपुर, इलाहबाद, वाराणसी और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रास्ते ले जाया जाएगा। पाइपलाइन के जरिये 60 लाख टन सालाना एलपीजी का परिवहन किया जाएगा। यह देश की सबसे बड़ी एलपीजी पाइपलाइन होगी।सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल फिलहाल गुजरात के जामनगर से उत्तर प्रदेश के लोनी तक 1,415 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का परिचालन कर रही है। इस लाइन के जरिये सालाना 25 लाख टन एलपीजी का परिवहन हो रहा है।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित